---Advertisement---

मेराल: एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टेन में हुआ स्वतंत्रता आंदोलन क्विज का आयोजन

On: August 10, 2024 11:44 AM
---Advertisement---

मेराल: मुख्यालय अवस्थित विद्यालय एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टेन मेराल के परिसर में विद्यार्थियों के बीच ”भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन ” विषय पर क्विज का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों को दो ग्रुपों सुपर ट्वेंटी और जेनरल ट्वेंटी में बांटकर उपर्युक्त विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन कब,क्यों और कैसे सफल हुआ?भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के नाम, संबंधित आंदोलन तथा कौन सा नारा दिए?अनेक महिला एवम पुरुषों की बलिदानी से संबंधित प्रश्न पूछे।


अंग्रेजों की कठोर नीतियों,कार्यप्रणाली एवम शासन व्यवस्था से भिन्न भिन्न प्रश्न पूछे गए। अंततः प्रतियोगिता के अंत में जनरल ट्वेंटी ने सुपर ट्वेंटी को हराकर सफलता अर्जित की। विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी विषय को भली- भाॅंती समझने में क्विज प्रतियोगिता अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है।


आज राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के बारे में प्रश्नोत्तर के माध्यम से प्रतिस्पर्धा विकसित कर शिक्षकों ने बच्चों को सीखने में मार्गदर्शन कर भविष्य के लिए प्रेरित किया। आज राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए उत्साह के साथ ही राष्ट्रीयता, नैतिकता,मानवता एवम विश्व बंधुत्व के संपूर्ण भावों से ओतप्रोत नागरिकों के निर्माण की अत्यंत आवश्यकता है। आज के बच्चे अगर अपने स्वतंत्रता सेनानी के सपने का भारत को जानेंगे तो अवश्य ही बेहतर भारत के निर्माण में सहायक होंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम

सीएम हेमंत अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, पाहन चुनाव में हिस्सा लिया, जन समस्याएं सुनी समाधान का भरोसा दिया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला