---Advertisement---

विश्व स्तर पर आयोजित आदिवासी महोत्सव के कार्यक्रम में होगा आदिवासी साहित्य सेमिनार का आयोजन, इन विषयों पर होगी चर्चा…

On: August 8, 2023 12:09 PM
---Advertisement---

रांची :- “झारखण्ड आदिवासी महोत्सव-2023” में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में जनजातीय अर्थव्यवस्था, आदिवासी साहित्य, जनजातीय ज्ञान, मानवविज्ञान के अतीत और भविष्य आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जनजातीय अर्थव्यवस्था:
एक राष्ट्र के आर्थिक विकास में जितना महत्वपूर्ण योगदान शहरी अर्थव्यवस्था का होता है उतना ही जनजातीय अर्थव्यवस्था का भी होता है। इस सेमिनार में आर्थिक व्यवस्था के दोहरे उद्देश्यों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

प्रतिष्ठित वक्ता:

1. डॉ. सी पी चंद्रशेखर
2. डॉ. जयति घोष
3. डॉ. अमित भादुरी
4. डॉ. प्रवीण झा
5. डॉ. अरुण कुमार
6. डॉ. जीन ड्रेज़
7. डॉ. बेला भाटिया
8. डॉ. रमेश शरण
9. डॉ. जया मेहता
10 श्री. पी. साईनाथ

आदिवासी जीवन और उसके मूल्यों को समझने के लिए मानवविज्ञान से जुड़ा अतीत और भविष्य जानना आवश्यक है। इससे जुड़े मुख्य कारकों पर प्रकाश डाला जाएगा।

प्रतिष्ठित वक्ता:

1. प्रो. टी. कट्टीमनी
2. प्रो. एस एम पटनायक
3. प्रो. सत्यनारायण मुंडा
4. प्रो. विजय एस सहाय
5. प्रो. एम.सी. बेहरा
6. प्रो. पुष्पा मोतियानी
7. प्रो. सुमहन बंदोपाध्याय
8. डॉ. नरेश चन्द्र साहू
9. डाॅ. पिनाक तरफदार
10. डॉ. डैली नेली

आदिवासी साहित्य:
सेमिनार में आदिवासी जीवन, रहन-सहन, परम्पराओं एवं सामाजिक-सांस्कृतिक व्यवस्थाओं पर आधारित साहित्य के विषय पर भी चर्चा की जाएगी। जनजातीय समूह के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के सकारात्मक परिणामों पर भी विचार विमर्श किया जायेगा।

प्रतिष्ठित वक्ता:

1.सुश्री ममांग दाई
2. प्रो (सेवानिवृत्त) मृदुला मुखर्जी
3. प्रो. (सेवानिवृत्त) आदित्य मुखर्जी
4. डॉ. राकेश बताब्याल
5. प्रो. महालक्ष्मी रामाकृष्णन
6. प्रो. वी. सेल्वाकुमार
7. डॉ स्नेहा गांगुली
8. डॉ. किशोर लाल चंदेल
9. डॉ देव कुमार झाजं
10 प्रो. रोमा चटर्जी

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खाड़ी देशों में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करेगी हेमंत सरकार, हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची में जंगली हाथी ने मचाया तांडव, युवक को कुचलकर मार डाला; महिला समेत 2 घायल

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

रांची:नशे में धूत युवक हाथी के पास जाकर देने लगा चैलेंज और दर्दनाक मौत

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू