---Advertisement---

ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच ने अधौरा में किया जनसंवाद

On: August 10, 2024 1:15 PM
---Advertisement---

रांची :-ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच, झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद (बी. डी. प्रसाद) के नेतृत्व में झारखंड राज्य के राजधानी रांची से चलकर गढ़वा जिला के अंतर्गत कांडी प्रखंड के अधौरा गांव में जनसंवाद आयोजित किया गया।


मंच को संबोधित करते हुए ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि झारखंड अलग होने के बाद यहां पिछड़ा एवं ओ.बी.सी. आबादी 60% से अधिक है फिर भी सामाजिक आर्थिक आधार पर ओ.बी.सी. को एकमात्र 14% आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है जो उचित नहीं है झारखंड में रहने वाले पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग के द्वारा जातीय जनगणना के आधार पर 52% आरक्षण की मांग के समर्थन की आवाज उठानी जरूरी है हर सरकार को पिछला वर्ग की लोगों को सभी क्षेत्रों में आरक्षण लागू करना होगा , चाहे वह सरकारी संस्था हो या गैर सरकारी संस्था सभी में 52% आरक्षण की व्यवस्था हो साथ ही सभी ओ.बी.सी. छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कर उन्हें पढ़ने के लिए ओ.बी.सी. छात्रावास की व्यवस्था हर जिले में हो।

पिछड़ा वर्ग में प्रगतिशील सामाजिक राजनीतिक लोग है फिर भी उन्हें सत्ताधारी राजनीतिक लोग चुनावी फायदे के लिए गुणवत्ताहीन तरीके से उपयोग कर रहे हैं हम सबको एकजुट होना होगा और अपने हक अधिकार के लिए लड़ना होगा

मौके पर जगन्नाथ साहू जी, इसराइल अंसारी जी, जगदीश साव जी, गुड्डू चंद्रवंशी जी, गोरखनाथ चौधरी जी, पिंटू यादव जी, अमर प्रसाद जी, विजय कामदेव जी, संजीत कुमार गुप्ता जी, रंजन प्रसाद जी, अरुण कुमार गुप्ता जी, हरेंद्र चंद्रवंशी जी, माला चंद्रवंशी जी, ज्ञानी प्रजापति जी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित होकर अपने हक अधिकारो पर सकारात्मक चर्चा किया गया ।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम

सीएम हेमंत अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, पाहन चुनाव में हिस्सा लिया, जन समस्याएं सुनी समाधान का भरोसा दिया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला