---Advertisement---

गढ़वा: छात्रों को वितरण करने हेतु रखे गए साइकिलों की चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

On: August 10, 2024 2:03 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में उन्नति का पहिया योजना के तहत छात्रों को वितरण हेतु रखे गए 13 साइकिलों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें बबल राउत (19), आदित्य कुमार उर्फ अजीत राउत (19), विकास कुमार (21), शंभू कुमार राउत (24) और विमलेश कुमार यादव उर्फ विक्की (27) शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर 12 साइकिल और 3 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 8 अगस्त की रात्रि को भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में उन्नति का पहिया योजना के अंतर्गत छात्रों को वितरण करने हेतु रखे गए 13 साइकिलों को अज्ञात चोरों द्वारा प्रखंड कार्यालय कैंपस की बाउंड्री वॉल के उपर का फेंसिंग काटकर चोरी कर ली गई थी। इसके संबंध में भवनाथपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर छापामारी प्रारंभ की गई।

छापामारी के क्रम में यह प्रकाश में आया कि अरसली गांव के अनिल बियार के पुत्र द्वारा सस्ते दाम में एक नई साइकिल खरीदी गई है। जिसका सत्यापन करते हुए विमलेश कुमार यादव को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद पूरा भेद खुल गया और वारदात में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now