---Advertisement---

प्रोपराइटर अनिल चौरसिया प्रकरण के प्रति प्रशासन दिखाए गंभीरता, अन्यथा हम आंदोलन के लिए होंगे बाध्य : राजेश गुप्ता

On: August 10, 2024 2:32 PM
---Advertisement---

रांची: कॉकटेल बार एवं होटल पार्क स्ट्रीट (कोकर) के प्रोपराइटर अनिल चौरसिया प्रकरण की जांच मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के स्तर के अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग किया है। क्योंकि इस प्रकरण में डीएसपी स्तर के अधिकारी तक की संलिप्तता सामने आ रही हैं।
ओबीसी मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रोपराइटर से मुलाकात के बाद उक्त बातें मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कही।

श्री गुप्ता ने कहा कि प्रोपराइटर अनिल चौरसिया को एक तरफ सदर थाना प्रभारी से तो वहीं दूसरी तरफ गबन के आरोपी कर्मचारियों से भी जान का खतरा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक से मांग किया है कि अनिल चौरसिया को अविलंब सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
इस प्रकरण में पुलिस के दबाव में अनिल चौरसिया जी अपना पूरा कारोबार समेटकर राज्य से बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए तत्काल इस मामले एक सप्ताह के अंदर अगर प्रशासन इस पर संज्ञान नहीं लेती है तो राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा सड़कों पर उतर कर क्रमबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

श्री अनिल चौरसिया अपने बार के अकाउंटेंट/मैनेजर मिन्मय दास और रितेश कुमार जायसवाल द्वारा किए गए 45 लाख रु के गबन की एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी को पचास हजार रुपए की रिश्वत भी देनी पड़ी है। डीएसपी के द्वारा सुपरविजन में आरोपी की गिरफ्तारी और कुड़की  जपती के आदेश देने के चार माह बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी पर दबाव नहीं बनाने के कारण बार में 45 लाख के गबन के आरोपी कर्मचारियों ने अनिल चौरसिया पर जानलेवा हमला किया था। जिससे उन्हें हाॅस्पिटलाइज भी होना पड़ा था। जिसकी एफआईआर भी पुलिस ने नही की। जबकि इसकी लिखित जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक को भी दी गई थी।


गबन के कर्मचारियों की गिरफ्तारी तो पुलिस ने नहीं की ऊपर से रिश्वत लेने का दबाव बनाया और उनके बार में लगातार 25 बार रेड किया। लगातार उनके फूड कोर्ट से पुलिस द्वारा वसूली किये जाने के कारण कई महीनों से उन्होंने अपना फूड कोर्ट को बंद कर दिया है।


अनील चौरसिया से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के अलावे प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, संजय चौरसिया, राम लखन साहू, विवेक कुमार शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें