---Advertisement---

कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा झामुमो पर लगाए गए आरोप का झामुमो नेता ने किया खंडन

On: August 12, 2024 2:56 PM
---Advertisement---

झारखण्ड वार्ता:मदन साहु

सिसई :-प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी नेता एकजुट हुए। नेताओं ने कहा कि गुमला जिला कांग्रेस कमेटी समेत प्रदेश के कई नेता रविवार को रांची में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात करने पहुंचे थे। और मुलाकात के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सिसई और बिशनपुर विधानसभा सीट में बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में कोई सहयोग नहीं किया गया है। जब कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक विधायक द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ा गया था जिसके पक्ष में सिसई विधानसभा के झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया है।

कांग्रेस कमेटी ने दोनों विधानसभा में कांग्रेस का अपना उम्मीदवार देने का मांग किया है। वही इन सभी बातों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता बौखला गए हैं । मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, जिला परिषद उतरी विजयलक्ष्मी कुमारी, कृष्णा उरांव, दीपक, सुजीत बैठा, निरंजन मिंज, बासुदेव उरांव सहित काफी संख्या में जेएमएम के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल

नवयुवक काँवरिया संघ ने किया भोग वितरण कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

आरएसएस की सामाजिक सदभाव बैठक में जुटे विभिन्न जाति समूह के लोग , एकजुटता का दिया संदेश

जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी