---Advertisement---

मानगो: समता नगर में भाजपाइयों ने घर-घर बांटा तिरंगा; आन, बान, शान और पहचान है तिरंगा – विकास सिंह

On: August 13, 2024 3:26 PM
---Advertisement---

मानगो (जमशेदपुर): मानगो के समता नगर में भाजपाइयों ने आजादी के 77 वर्ष पूरे हो जाने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाने हेतु हर घर में तिरंगा बांटने का कार्य किया। प्रातः बेला प्रभात फेरी कर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे के साथ लोगों ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर तिरंगा का वितरण किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर हर गली  मोहल्ले के प्रत्येक घर में देश की शान और पहचान तिरंगा लहरे इसके नियमित वैसे लोग जो बाजार जाकर तिरंगा नहीं खरीद सकते थे वैसे सारे घरों में जाकर राष्ट्रध्वज तिरंगा बांटने का कार्य किया गया।

समता नगर में लगभग दो सौ घरों में लोगों को तिरंगा देकर घर में तिरंगा फहराने का आवाहन किया तिरंगा बांटने के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विकास सिंह ने लोगों को झंडा देकर झंडा की महत्व को समझाने का प्रयास किया ।विकास सिंह ने कहा कि यह तिरंगा झंडा उन वीर शहीदों की प्रतीक है जिन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण की आहुति दी है।

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा उलीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान ने कहा कि पूरे उलीडीह में कोई भी ऐसा घर बाकी नहीं रहेगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नहीं लहरेगा । राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह ,अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा, ललन तिवारी,संजय सिंह, मनोज ठाकुर, अजीत राय, सुधीर सिंह, शिबू नंदी, राम पियरे, लालन तिवारी, मुन्ना साव, राजेश शर्मा सहित बस्तीवासी मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की

मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने Tata Steel के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

जमशेदपुर:कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का पंचम दिवस संपन्न,”यज्ञ रक्षा एवं अहिल्या उद्धार” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

टाटा की प्रोडक्ट तनाएरा ने लॉन्च की ‘इनाया’ साड़ियों का नया कलेक्शन,हर मौके पर मिलेगा अलग और स्टाइलिश लुक

जमशेदपुर:सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का समापन

जमशेदपुर:पति के साथ बाइक पर जा रही महिला का पर्स उचक्कों छीना,संतुलन बिगड़ा,गिरी,टीएमएच में भर्ती