---Advertisement---

उर्सूलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन   

On: August 14, 2024 2:37 AM
---Advertisement---

मुरी :- उर्सूलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल मुरी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं के बीच प्रतियोगिता रखा गया। इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक डांस, देशभक्ति गाना, नाटक के माध्यम से सुभाष चंद्र बोस एवं महात्मा गांधी के जीवनी पर छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुति किया गया। वहीं प्रतियोगिता में तीन जज के रूप में शिक्षिका को रखा गया था। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सिस्टर मीनाक्षी के द्वारा ट्रॉफी कप देकर सम्मानित किया गया। सिस्टर मीनाक्षी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं हमारे भारत का भविष्य है उनके उत्साह और लगन को देखते हुए हम धन्यवाद देते हैं और हम कामना करते हैं कि मुरी सिल्ली के साथ-साथ भारत देश का भी नाम रोशन करें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस मौके पर अलीशा खलको, शोषण लकड़ा डीएवी स्कूल के मोनालिसा समेत स्कूल के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!