झारखंड

विधायक के पहल पर किता नहर की मरम्मती कार्य शुरू

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली: विधायक सुदेश कुमार महतो के पहल पर किता नहर का मरम्मत का कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा मंगलवार को शुरू करायी गयी है। मरम्मती कार्य विभाग के कनिय अभियंता नितेश सिंह, पुर्व मुखिया जगदीश चन्द्र महतो, मंटु महतो आदि के देख रेख में किया जा रहा है।ज्ञात हो कि कइ जगहों पर नहर टुटने के कारण पानी बंद हो जाने से आस पास के कई गांव सिंचाई से वंचित हो गए थे। लोग पानी के अभाव में अभी तक धान रोपाई नहीं कर पाए हैं। ग्रामीणों द्वारा जानकारी होने के बाद विधायक ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से बात कर नहर मरम्मत का कार्य शुरू कराया। इसको लेकर बिते सोमवार को विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से भी बातें की थी। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस के अभाव में किसानों को नहर का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। जहां-तहां नहर टूटी हुई है, जिसकी मरम्मत कर तत्काल किसानों को पानी पहुंचाने के लिए नहर मरम्मती कार्य आज से की जा रही है ताकि आसपास के गांव के लोग सिंचाई कर सकें। नहर के मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद किसानों में हर्ष का माहौल है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।