Palamu: माओवादियों की मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 नक्सली गिरफ्तार

On: August 14, 2024 3:14 PM

---Advertisement---
Palamu: पलामू एसपी रिश्मा रमेशन के नेतृत्व में पलामू पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने माओवादी संगठन की मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पलामू पुलिस ने मौके से दो नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्दांत नक्सली प्रसिद्ध और दौलत के रूप में की गई। साथ ही मौके से 23 अलग-अलग तरह की सामग्री के साथ हथियार बरामद किए गए हैं।
पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि 15 लाख का इनामी माओवादी नीतेश यादव के दस्ते से जुड़े हुए दुर्दांत नक्सली इलाके में किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान जब पुलिस की टीम हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के केमो प्रतापपुर पहुंची तो पुलिस को देखकर तीन लोग भागने लगे। पुलिस टीम ने खदेड़कर दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक शख्स फरार हो गया। दोनों की निशानदेही पर हथियार और हथियार बनाने की कई सामग्री बरामद किया गया और हथियार बनाने की फैक्ट्री भी पकड़ी गई।
छापेमारी में एक देशी कट्टा, 315 बोर की एक जिंदा गोली, अधूरे बने बंदूक के लकड़ी के बट-2 पीस, लोहे का लेथ मशीन, लकड़ी में फिट किया हुआ-1 पीस, लोहे की रेती-8 पीस, छोटे-बड़े लोहे के हथौड़े-3 पीस, हथियार बनाने में उपयोग होने वाले लोहे के छोटे पार्ट्स-14 पीस, लोहे की भट्ठी-1 पीस एवं लोहा के छोटे छर्रे-18 पीस आदि हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद किए गए हैं।