---Advertisement---

हड़ताली 108 एंबुलेंस चालकों ने पूर्व सीएम के समक्ष समस्या रखी,रघुवर ने स्वास्थ्य सचिव से की बात और चालक खुश..!

On: August 9, 2023 1:39 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पिछले 5 महीने से वेतन ना मिलने से भुखमरी की स्थिति में पहुंचे‌ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे 108 एंबुलेंस के सभी ईएमटी (Emergency Medical Technician) और चालकों का प्रतिनिधि मंडल झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास से मिला और उन्हें एक पत्र सौंपते हुए मामले में हस्तक्षेप कर समाधान की मांग की।

एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्व सीएम रघुवर को पत्र में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 5 महीने से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। कोविड काल के दौरान जो वेतन दिया जाना था। वह भी नहीं दिया गया। वेतन का भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष कई आर्थिक चुनौती के साथ भुखमरी की समस्या आ गई है। बताया कि वे 24 घंटे बिना किसी भेदभाव के सेवाएं दे रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना काल औरमें खुद की जान की परवाह किए बिना मरीजों की हर प्रकार की सहायता की। परंतु वेतन ना मिलने के कारण उनके सामने तंगी उत्पन्न हो गयी है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से इस समस्या को लेकर विभिन्न स्तरों पर बात उठायी गयी, लेकिन कोई समाधान नही मिला। इस स्थिति में सभी 108 एम्बुलेंस कर्मी बेहद तनाव की स्थिति में हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने सभी बातों को गंभीरतापूर्वक सुनकर राज्य के स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार से फ़ोन पर बात की। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव से तत्काल निर्णय करने का आग्रह किया। जिसपर स्वास्थ्य सचिव ने 3 करोड़ की राशि शीघ्र जारी करने की बात कही। वार्ता के आधे घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी चालकों को एक माह का वेतन भुगतान कर दिया गया। विभाग की ओर से लंबित वेतन भी शीघ्र भुगतान का भरोसा दिया गया।

वहीं, वेतन मिलने से 108 एंबुलेंस के चालक एवं टेक्नीशियन काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से कई कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे परंतु समस्या के समाधान की दिशा में कहीं भी कोई ठोस पहल नहीं की गई। परंतु राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के हस्तक्षेप से 1 महीने का वेतन जारी किया गया है। कहा कि वार्ता के आधे घण्टे बाद मोबाइल पर वेतन मिलने की मैसेज भी प्राप्त हो गई, जिससे वे काफी प्रसन्न है। सभी कर्मियों ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी की संवेदनशीलता और त्वरित संज्ञान हेतु उनके प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि 1 माह का वेतन मिलने से उनके दैनिक जीवन की समस्याएं फिलहाल कुछ हद तक कम होगी।

इस दौरान काफी संख्या में 108 एम्बुलेंस के चालक एवं टेक्नीशियन मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी

झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 6450 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक बजट किया पेश