---Advertisement---

सिसई:छात्र-छात्राओं के बीच राखी बनाओ मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का किया गया तो आयोजन

On: August 16, 2024 12:01 PM
---Advertisement---

झारखण्ड वार्ता: मदन साहु

सिसई:- रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा, सिसई में बहनों (छात्राओं) के बीच राखी बनाओ एवं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र वर्मा ने अतिथियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम की भूमिका रखी।


उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति एवं पर्व प्राचीनतम हैं ।यहां हर दिन, हर महीने कोई न कोई पर्व या उत्सव होते रहता है। रक्षाबंधन इन्हीं पर्व में से एक महत्वपूर्ण पर्व है। हमारे देश के बहनें -वीरांगनाएं अपने भाई एवं पति की रक्षा तथा विजय के लिए राखी बांधती रही हैं। इसी प्रकार मेहंदी लगाने की परंपरा भी उतनी ही प्राचीन है। कला एवं सौंदर्य बोध का प्रतीक यह मेहंदी है। यह सृजनता का प्रतीक है। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ से दशम तक की 32 बहनों ने भाग लिया।


जबकि राखी बनाओ प्रतियोगिता में कुल 28 बहनों ने भाग सहभागिता दर्ज की। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में बाल वर्गों में नीतू कुमारी ,अंजली कुमारी एवं अंशु कुमारी तथा किशोर वर्ग में शिल्पा क्रेकेटा, विद्या कुमारी एवं खुशी कुमारी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय था तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राखी बनाओ प्रतियोगिता में बाल वर्ग में बहन वर्षा कुमारी, आकांक्षा कुमारी तथा मनीषा कुमारी और किशोर वर्ग में कात्यानी कुमारी, स्नेहा रानी एवं मधु कुमारी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडली में अभी भाभी का श्रीमती किरण देवी संगीता देवी लीलावती देवी रूपवती देवी राखी शर्मा एवं मीनाक्षी देवी सम्मिलित थी। कार्यक्रम क्रम प्रमुख श्रीमती कौशल्या रानी एवं सभी आचार्य-आचार्या श्री नाथू भगत , जितेंद्र कुमार ,श्रीमती ममता कुमारी, सरिता कुमारी श्री कमल सिंह, मृत्युंजय कुमार एवं एवं सभी सहकर्मियों की उपस्थिति रही।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें