उत्तर प्रदेश

लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला रेडियोएक्टिव पदार्थ, मचा हड़कंप, जांच पड़ताल जारी

ख़बर को शेयर करें

लखनऊ (उत्तरप्रदेश): लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे कार्गो एरिया में अचानक रेडियोएक्टिव पदार्थ लीकेज होने का अलार्म बजने लगा। अलार्म बजते ही एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एयरपोर्ट के कार्गो परिसर को खाली कराया गया। जानकारी के मुताबिक रेडियोएक्टिव एलिमेंट तब पकड़ में आया, जब जांच के लिए लगेज की स्कैनिंग की जा रही थी। मौके पर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम के CISF तथा स्थानीय पुलिस भी पहुंची। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

बताया जाता है कि रेडियोएक्टिव एलिमेंट लकड़ी के बॉक्स में पैक था। इसी दौरान वह लीक हो गया, जिससे अलार्म बजने लगा। अलार्म बजते ही सुरक्षा में तैनात जवान एक्टिव हो गए। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर कहां से यह पदार्थ एयरपोर्ट पहुंचा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।