---Advertisement---

बिशुनपुरा थाना प्रभारी ने लोगों से की यातायात नियमों का पालन करने की अपील

On: August 18, 2024 5:04 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकल सवार को हमेशा हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल चलाने को किया गया आग्रह। उन्होंने बताया कि आप बीते दिन समाचार के माध्यम से देखते हैं कि मोटरसाइकिल सवार का दुर्घटना हो गया और हेलमेट नहीं लगाने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और वह घायल हो गया। वहीं उन्होंने मोटरसाइकिल सवारों को हमेशा सीट के अनुकूल बैठकर सवारी करने को कहा तथा हेलमेट लगाकर चलने का सलाह भी दिया।

वहीं उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहन पर हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग, दो पहिया वाहन पर हमेशा हेलमेट का उपयोग, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने तथा ट्रैफिक नियमों का प्रयोग करने की जानकारी भी दी। वहीं उन्होंने बताया की पुलिस के द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी लोग इसकी अनदेखा करके बिना हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते बीते दिनों में कई बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं जिसमें लोगों के जान माल की क्षति भी हुई है। वहीं उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान अभी लगातार जारी रहेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now