---Advertisement---

चाईबासा: रोरो नदी में नहाने गयी दो बहनों में से एक की डूबने से मौत, शव की खोजबीन जारी

On: August 26, 2024 8:58 AM
---Advertisement---

चाईबासा: जिले के रोरो नदी में नहाने गयी दो बहनों में से एक की डूबने से मौत हो गई। हालांकि शव को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। गोताखोरों द्वारा शव की खोजबीन की जा रही है। मृतका की पहचान जिकरा खान (13) के तौर पर हुई है। जबकि उसकी बड़ी बहन नयाब गौहर को बचा लिया गया है। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे हुई है।  मां का देहांत हो चुका है और पिता बच्चन खान चालक का काम करते हैं। वह किसी काम से वाराणसी गए हुए हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदार शाहीन परवीन को बच्चियों की देखरेख की जिम्मेदारी दी थी।

जब दोनों बच्चियां नदी नहाने आई तो शाहीन परवीन भी पीछे-पीछे आई। जिकरा नदी में डूबने लगी तो बड़ी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह भी डूबने लगी। तब शाहीन परवीन बच्चियों को बचाने के लिए नदी में कूद गई। उसने बड़ी बहन को तो बचा लिया लेकिन छोटी डूब गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार नदी किनारे पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई तो गोताखोर पहुंचे गए, मृतका के शव की तलाश जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम में 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से बचाया गया,ग्रामीणों,पुलिस व सामाजिक संगठनों के सहयोग से गौशाला भेजा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

चाईबासा: नक्सलियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़,एक नक्सली ढेर

चाईबासा:गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत भव्य संकीर्तन रैली सफलतापूर्वक संपन्न

चाईबासा: भाजपा नेता दुवारिका शर्मा ने ज्ञान चंद्र जैन कॉमर्स कॉलेज का किया ग्राउंड सर्वे,कई कमियां सामने आई