---Advertisement---

मुरी रेलवे सुरक्षा बल ने अवैध बियर के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

On: August 27, 2024 2:27 AM
---Advertisement---

मुरी:- रेलवे सुरक्षा बल मुरी और उड़न दस्ता टीम ऑपरेशन सतर्क के तहत रविवार के दिन औचक निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति को 45 बोतल अवैध बियर के साथ पकड़ा। अवैध बीयर की कुल कीमत रु 6300 आंकी गई। गिरफ्तार व्यक्ति मनोहर कुमार, उम्र 26 वर्ष, पिता मनोज कुमार, ग्राम पहाड़पुर जिला भोजपुर बिहार निवासी मुरी से पहाड़पुर हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध बियर को ले जा रहा था कि इसी क्रम में पुलिस ने पकड़ा। पुलिस के द्वारा अवैध बीयर से संबंधित वैध कागजात पुलिस को वह व्यक्ति उपलब्ध नहीं कर पाया। तत्पश्चात जप्त किए गए अवैध बियर को झारखंड सरकार के मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग को अग्रतर कार्रवाई हेतु सौप दिया गया। निरीक्षण टीम में अवर निरीक्षक कौशिक गुहा, पवन कुमार एवं उड़नदस्ता टीम में प्रदीप और मीना शामिल थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें