---Advertisement---

चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल, हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान

On: August 27, 2024 2:56 AM
---Advertisement---

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने को लेकर असम के मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चंपई सोरेन की मुलाकात के बाद असम के सीएम ये दावा किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि 30 अगस्त को चंपई बीजेपी में ज्वॉइन करेंगे।

दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के दौरान चंपई के साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भी उपस्थित थे। इससे यह भी तय हो गया है कि बाबूलाल सोरेन भी भाजपा में शामिल होंगे। चंपई सोरेन मंगलवार को दिल्ली से झारखंड लौटेंगे। बताया जा रहा है कि वह बुधवार 28 अगस्त को झामुमो और हेमंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे।

झामुमो के नेता चंपई सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था और घोषणा की थी कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में फैसला करेंगे। इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने 21 अगस्त को नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। चंपई सोरेन ने कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। वह नई पार्टी बनाएंगे और उसे मजबूत करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा था कि गठबंधन के रास्ते खुले रहेंगे और अगर कोई अच्छा दोस्त मिल गया, तो उसके साथ आगे बढ़ेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें