---Advertisement---

चाईबासा: नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी,1जवान शहीद 1 घायल,मिसिर बेसरा का बंकर ध्वस्त

On: August 11, 2023 9:51 AM
---Advertisement---

दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलने की खबर

चाईबासा: चाईबासा से टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ की खबर है इस मुठभेड़ में दो जवानों को गोली लगी। जिनमें से एक जवान को सीने में गोली लगी जिसके चलते वह शहीद हो गए जबकि दूसरे जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित मेडिका में भर्ती कराया गया है।

शहीद जवान का नाम मुन्ना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जंगल में में सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था इसी दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें मुन्ना कुमार और सुशांत कुमार नामक सीआरपीएफ जवान को गोली लग गई।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस के जवान एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की तलाश में सर्च अभियान चला रहे थे।

इसी दौरान घात लगाकर नक्सलियों ने फोर्स पर फायरिंग कर दी।फायरिंग के दौरान सीआरपीएफ के 60 बटालियन के हेड कांस्टेबल मुन्ना कुमार और सुशांत कुमार दोनों को गोली लग गई।मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने अपने दोनों साथियों को सुरक्षित जंगल से बाहर निकालते हुए नक्सलियों के खिलाफ फायरिंग भी जारी रखा।पुलिस की फायरिंग से घबराकर नक्सली जंगल की तरफ फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस की पूरी टीम नक्सलियों की खोज में जंगलों और बीहड़ो की खाक छान रही है।

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता नक्सली मिसिर बेसरा का बंकर ध्वस्त

कोल्हान में नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के कई बड़े नेता पनाह लिए हुए है। गुरुवार को सुरक्षा बलों ने एक करोड़ के इनामी केंद्रीय कमेटी के सदस्य मिसिर बेसरा के बंकर को ध्वस्त कर दिया। बंकर के चारों तरफ बेसरा को बचाने के लिए नक्सलियों ने आईडी बम बिछा रखे थे।सुरक्षा बालों के दबिश की वजह से बेसरा फरार चल रहा है, उसी की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें सीआरपीएफ के दो जवान गोली लगने से जख्मी हो गए। इनमें से एक ने रांची में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था।

दरअसल, नक्सलियों ने चाईबासा के जंगल के इलाकों में लैंड माइंस और कई स्पाइक छिपा रखे हैं, इस वजह से सुरक्षा बल सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। इस इलाके में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा ने पनाह ले रखी है।

बताया जाता है, चार साल में पहली बार सुरक्षा बल भाकपा माओवादी नक्सली संगठन सेंट्रल कमेटी और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के करीब पहुंचे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की ओर से झारखंड जगुआर की टीम शामिल थी।दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं और मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ पीछे हटने को मजबूर हो गया। अभियान की सफलता के बाद मिसिर बेसरा के बेस कैंप को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया।

बंकर 20 गुणा 40 के आकार में था और यहीं से एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा ऑपरेट कर रहा था। बंकर में लाइट की सुविधा से लेकर दैनिक जरूरत का हर सामान मौजूद था। बंकर में सुरक्षा बलों को मोर्टार, विस्फोटक सहित अन्य हथियार और नक्सली साहित्य बरामद हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने अभी इस संबंध में खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी