---Advertisement---

जवानों से भरी सुमो खाई में गिरी,6 जवानों समेत 7 की मौत चार घायल

On: August 11, 2023 10:26 AM
---Advertisement---

चंबा: चंबा जिले के तीसा से बैरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है जहां सुमो पर पहाड़ी गिर गई और सम तो तकरीबन 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सुमो जवानों से भरी थी। इस घटना में 6 जवानों समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज तीसा अस्पताल में चल रहा है।

घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। बताया जाता है कि तीसा से बैरागढ़ मार्ग पर जा रही पुलिस जवानों से भरी गाड़ी पर पहाड़ी गिरी। इससे गाड़ी सड़क से छिटक कर नदी में करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरी।

जानकारी के अनुसार, सूमो में 9 पुलिस जवान और 2 स्थानीय लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 2-IRBn बटालियन के पुलिस जवान सूमो में लोंग रेस पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ

मृतकों की पहचान सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, मुख्य आरक्षी प्रवीण टंडन, आरक्षी कमलजीत, आरक्षी सचिन व आरक्षी अभिषेक और वाहन चालक चंदू राम पुत्र जयदयाल निवासी गांव मंगली तहसील चुराह के तौर पर हुई। वहीं आरक्षी अक्षय कुमार, आरक्षी लक्ष्य, आरक्षी सचिन, मुख्य आरक्षी राजेंद्र और स्थानीय व्यक्ति पंकज कुमार इस हादसे में घायल हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now