---Advertisement---

विश्व हिन्दू परिषद ने बुंडू नगर में मनाया 60 वां स्थापना दिवस

On: August 28, 2024 1:58 PM
---Advertisement---

बुंडू : बुधवार को नगर क्षेत्र में अरुणालय सभागार में विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा षष्ठी पूर्ति वर्ष 60 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

भारत माता, एवं प्रभु श्री राम का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

पूज्य संत श्री दिव्य ज्ञान, श्री सुनील महाराज जी, प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख श्री प्रिंस आजमानी, मुख्य वक्ता केन्द्रीय मंत्री श्री अम्बरीष जी ,टांगी नाथ धाम के मुख्य पुजारी राम कृपाल वैंगाजी,बराईक समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप बड़ाइक जी, ने सभा को संबोधित किया।विषय प्रवेश श्री प्रमोद जी, कार्यक्रम संचालन जिला मंत्री राजीव झा एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष श्री विनोद जयसवाल के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री श्री मान देवी सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री शिवराज सिंह जी, पुर्व नगर संघचालक श्री विनय कुमार गुप्ता जी नगर मंत्री श्री जय चेलजी सहमंत्री कुश कुशवाहा जी,ताऊ मंत्री श्री दिलीप जी, विभाग संगठन मंत्री श्री श्यामल जी, जिला संगठन मंत्री श्री उमेश मांझी जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण जयसवाल जी, तोरपा अध्यक्ष श्री एम पी सिंह जी, मातृशक्ति प्रमुख कुलोवती जी,सह प्रमुख रीना देवी चेल जी,एकल परिवार, गायत्री परिवार, ब्रम्हा कुमारी की बहनें , मंदिर के पुजारी गण, संरक्षक श्री मानस मिश्रा जी,शिव शिष्य परिवार तथा नगर, खंड के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now