---Advertisement---

रांची : उज्ज्वल प्रकाश तिवारी ने रांची सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

On: August 28, 2024 11:17 PM
---Advertisement---

रांची।झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के तेज तर्रार नेता उज्ज्वल प्रकाश तिवारी ने रांची विधानसभा सीट पर दावा ठोका है. प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने रांची जिला महानगर कार्यालय में रांची सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए अपना आवेदन दिया है. उन्होंने कांग्रेस को संदेश दिया है कि वे इस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं.

श्री तिवारी ने कहा है कि, “मैं रांची सीट से चुनाव लड़ने को इच्छुक हूं. मेरे ख्याल से मैंने काफी पहले से ये बात स्पष्ट कर दी थी कि मैं इसी सीट से चुनाव लड़ूंगा”. प्रदेश नेतृत्व में चुनाव लड़ने के संभावित उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है. मैंने भी आवेदन किया है. मैं पिछले कई सालों से रांची विधानसभा में सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा हूं.

अपने छोटे से कैरियर में मैंने पार्टी के अंदर कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है. मुझे विश्वास है कि मेरे छवि को देखते हुए पार्टी रांची विधानसभा से मुझे टिकट देने पर गंभीरता से विचार करेगी।

उन्होंने आगे कहा , ”मैं किसी अन्य दिशा में देखना या सोचना नहीं चाहता. मैं एक बात निश्चित रूप से जानता हूं कि मैं कांग्रेस पार्टी का प्रबल उम्मीदवार हूं.” बता दें कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गई है। चर्चा है कि महाराष्ट्र राज्य के साथ भारत निर्वाचन आयोग झारखंड में भी विधानसभा चुनाव कर सकता है। इधर, प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव लड़ने की इच्छुक सभी संभावित उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है।

इन पदों पर काम कर चुके हैं उज्जवल तिवारी

1: एनएसयूआई कार्यकर्त्ता.

2: रांची विधान सभा सचिव, अगस्त 2011 से नवंबर 2014 तक

3: ऑफिस इंचार्ज एंड मीडिया कोऑर्डिनेटर, नवंबर 2014 से जून 2017

4: प्रदेश सचिव और प्रवक्ता, 2017 से 2018

5: झारखंड प्रदेश संगठन महासचिव सह ऑफिस इंचार्ज, 2018 से 2020

6: महासचिव, प्रवक्ता सह ऑफिस इंचार्ज, 2021 से 2022

7: झारखंड राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग सदस्य, 30 नवंबर 2022 से अभी तक।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि