---Advertisement---

लातेहार: सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने शव लेकर सड़क किया जाम

On: August 31, 2024 3:14 AM
---Advertisement---

लातेहार:लातेहार मुख्यालय में 29 अगस्त 2024 को शाम करीब 4:30 बजे लातेहार जिले के होटवाग के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में 18 वर्षीय मुकेश कुमार पासवान की मौत हो गई। मुकेश अपने मामा जी के घर केडू जा रहा था, जब उसकी गाड़ी को एक टेलर (नंबर NL01N-1534) ने टकरा दी।


मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के परिजनों खतियानी झारखंडी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीराम सिंह ने NH 39 पर रोड पर शव लेकर जाम किया गया। यह रोड जाम तब हुआ जब स्थानीय जनता और नेताओं ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी अरविंद कुमार टोप्पो ने मौके पर पहुँचकर मृतक के परिवार को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।

उनकी इस पहल के बाद रोड जाम समाप्त कर दिया गया और आवागमन की स्थिति को सामान्य किया गया। प्रशासन की तत्परता और सहयोग से घटना स्थल पर शांति स्थापित की गई और सड़क यातायात को बहाल किया गया। स्थानीय जनता और नेताओं ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की है और मुआवजा की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की अपील की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी