---Advertisement---

झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का 2 सितंबर को होने वाला पेट्रोल पंप बंद स्थगित

On: August 31, 2024 6:21 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल और डीजल में वैट कम करने, वैट रिटर्न भरने की अनिवार्यता खत्म करने और सरकारी बकाए के भुगतान की मांग को लेकर दो सितंबर को एक दिवसीय बंद का ऐलान किया था। अब इसे स्थगित कर दिया गया है। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिवालय में मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरतापूर्वक मांगों को सुना एवं मांग पत्र में संबंधित विभाग को कोट करते हुए अधिकारी को निर्देश दिया।

एसोसिएशन ने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गयीं तो 28 सितंबर को पूरे प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक रांची में होगी और उसमे आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now