---Advertisement---

महुआडांड़: मुख्य सड़क पर बह रहा नाले का बदबूदार पानी, ग्रामीण हुए परेशान

On: September 1, 2024 4:13 PM
---Advertisement---

महुआडांड़: प्रखंड स्थित बिरसा चौक के समीप डाल्टनगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर नाली का गंदा बदबूदार पानी सड़क के ऊपर बह रहा है। जिससे स्थानीय ग्रामीण, दुकानदार एवं राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। स्टेट हाईवे होने की वजह से इस सड़क पर रफ्तार में गाड़ियां चलती है।

जिससे कई बार सड़क पर बह रहा नाली का पानी पैदल चल रहे लोगों पर भी पड़ता है। प्रशासन के उदासीन बने रहने से लोगों में असंतोष व्याप्त है। स्थानिय ग्रामीण बताते हैं की नली की मांग को लेकर आवेदन भी दिया जा चुका है। लेकिन इस पर अधिकारी ने कोई ध्यान दिया है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से नाली निर्माण कराने की मांग की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें