---Advertisement---

प्रदेश की राजधानी में अपराधी बेखौफ, अंधाधुंध फायरिंग,दो की मौत

On: August 12, 2023 3:40 AM
---Advertisement---

राँची: प्रदेश की राजधानी रांची में अपराधी इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि दो लोगों को सरेआम गोलियों से भून डाला। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। लोगों में दशक का माहौल कायम है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची में साइंस सिटी के पास दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।अपराधियों ने जूस काउंटर संचालक और उसके स्टाफ को गोली मार दी। इस घटना में जहां जूस काउंटर के संचालक मुकेश साहू की मौके पर मौत हो गई वहीं उनका स्टाफ रोहन को आनन फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाज की दौरान उसकी मौत होने की सूचना है।यह घटना राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंदी के पास हुई है जहां शुक्रवार की रात करीब 10 बजे चिरौंदी साइंस सिटी के पास जूस काउंटर संचालक और उसके स्टाफ को अपराधी ने गोली मार दी।

रांची पुलिस के मुताबिक, घटना बरियातू थाना क्षेत्र के साइंस सिटी के पास की है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. झारखंड में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। यही कारण है कि राज्य में आए दिन बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

मृतकों में जूस काउंटर संचालक मुकेश साहू और उसके स्टाफ रोहन शामिल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी ने कहा कि दो लोगों को गोली मारी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना स्थल पर सिटी एसपी,सदर डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुँचे है।सीसीटीवी में घटना कैद हुई है।

घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी मिली है कि बाइक सवार दो अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जोजो पहाड़ चिरौंदी रोड में पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक सड़क पर गिरे हुए है। इसी सूचना पर पुलिस वहां पहुँची। स्थानीय लोगो के अनुसार दोनों को अपराधियों अंधाधुंध गोली मारी और वहां से फरार हो गए। एक को सिर में गोली लगी है। वही दूसरे को सीने और पीठ में गोली लगी है। घटना के बाद सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी रिम्स पहुँचे। मामले की छानबीन की जा रही है। दोनो को कौन लोग और क्यो गोली मारे पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। मृतक के घर वालो को पुलिस ने सूचना दी। सूचना पाकर परिजन रिम्स पहुँचे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी