---Advertisement---

Ranchi: डीसी की बड़ी कार्रवाई, अलकायदा संदिग्ध डाॅ इश्तियाक अहमद के अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द

On: September 3, 2024 5:23 PM
---Advertisement---

Ranchi: रांची डीसी ने अलकायदा संदिग्ध डॉ इस्तियाक अहमद के अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। डीसी सह जिला समुचित प्राधिकारी पीसी एवं पीएनडीटी राहुल कुमार सिन्हा ने संस्थान का निबंधन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. साथ ही संस्थान में अल्ट्रासाउंड कार्य बंद रखने और यूएसजी मशीन से किसी प्रकार की छेड़छाड़ व स्थानांतरण नहीं करने का आदेश दिया है.

संस्थान के ऑनर एवं चिकित्सक डॉक्टर इश्तियाक अहमद है. जिसके संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के अनुसार, भारत सरकार के सुरक्षा तंत्रों द्वारा आतंकी गतिविधियों में शामिल बताया गया था. डॉक्टर इश्तियाक अहमद इसी संस्थान में चिकित्सक के रुप में कार्यरत था. संस्थान का निबंधन संख्या 565/2023 को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now