---Advertisement---

गढ़वा: डीसी ने आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण

On: September 4, 2024 11:26 AM
---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री शेखर जमुआर ने बुधवार रमकंडा प्रखंड के रमकंडा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” शिविर में भाग लिया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने 48 आजीविका सखी मंडल के सदस्यों के बीच 48 लाख रुपये के चेक का वितरण किया। इसके अतिरिक्त, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, बच्चों के अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों के बीच पहचान पत्र और अन्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

उपायुक्त श्री जमुआर ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि आप सभी को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करने और अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से रमकंडा पंचायत में इस शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगे हैं, और लोगों को वहां जाकर योजनाओं की जानकारी लेकर उसका लाभ लेना चाहिए। शिविर के दौरान, उपायुक्त ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं को सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now