---Advertisement---

सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला : अजय मेटल

On: September 10, 2024 3:42 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी का बदलाव यात्रा निरंतर जारी है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी से भावी विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल मंगलवार को गढवा प्रखंड के मेढ़ना, बेलचंपा, प्रतापपुर, चमरही संग्रहे सहित पतसा बाजार में पहुंचकर पदयात्रा किया।

पदयात्रा के उपरांत उन्होंने एक नुक्कड़ सभा किया। नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए श्री अजय मेटल ने पूर्व और वर्तमान मंत्री पर हमला करते हुए कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय, ज़िला कार्यालय, हॉस्पिटल, शिक्षण संस्थान, पेयजल एवं स्वच्छता के साथ साथ हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यहां तक कि वर्तमान सरकार के बहुत सारी योजनाएं चालू है। जिसमें गरीब मजदूर के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं मे से एक अबुआ आवास योजना चल रही है। इस योजना में और लूट मची हुई है ब्लॉक कर्मी से लेकर मंत्री तक परसेंट जा रहा है। वहीं आवास निर्माण के लिए बालू भी पांच सौ के जगह पर चार से पांच हजार मे मिल रहा है। वो भी प्रशासन के मिलीभगत से बालू रात के अंधेरे मे बेचा जा रहा है। कहने को सरकार गरीबों की है पर आज वही झारखंड की सरकार जिस गरीब के लिए योजनाएं दे रही है। वही सरकार के भ्रष्ट कर्मचारी गरीबों से लूटने का काम कर रही है।

बदलाव यात्रा में जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल मल्लाह, विनोद चौधरी, बालो चौधरी, यमुना राम, सिवपुजन चौधरी, शमसूल अंसारी, नसरूल अंसारी, तमीम मकबल, गुडु खान, अफजल अंसारी, साकिल सिदिकी,कलाम अंसारी,मुख्तार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now