---Advertisement---

गढ़वा: विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

On: September 11, 2024 12:16 PM
---Advertisement---

गढ़वा: पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व मे रंका प्रखंड के 80 बूथों से आये बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुखों तथा पंचायत अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर अमरजीत सिंह एवं सुधाकर पाण्डेय रहे। जिसमें बूथ जितने का सरल उपाय बताया गया। चुल्ला प्रमुख एवं परिवार प्रमुख बनाने का मंत्र दिया गया। अपने सम्बोधन में पूर्व गिरिनाथ सिंह ने बूथ जितने का मूल मंत्र दिया एवं एक अच्छे कार्यकर्ता के गुण बताए और पूंजीपति ताकतों से चुनाव कैसे जीत सकते हैं, यह साझा किया।

पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, अगर हमारे कार्यकर्ता का पसीना बहेगा तो मेरा खून बहेगा। हमने अपने कार्यकाल में रंका को जिस उम्मीद से प्रखंड बनाया आज धरा का धरा रह गया। पूर्व के विधायकों ने रंका की जनता को छलने का काम किया है। अंत में पूर्व मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और अपने अपने बूथ पर सशक्त और मजबूती से डट कर बूथ जितने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा।

मौके पर बाबूल सिंह, सुलपानी सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुनील माली, भागवत सिंह सहित प्रखंड के हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एल.के. पब्लिक मंझिआँव में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न

श्री रुद्र महायज्ञ के समापन के पश्चात जागृति युवा क्लब ने किया सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन, प्रधान संयोजक राकेश पाल ने जताया आभार।

मझिआंव में शिक्षा की नई अलख: आर.के. पब्लिक स्कूल को मिली सीनियर सेकेंडरी संबद्धता, मेधावी छात्रों के लिए 100% तक छात्रवृत्ति की घोषणा

बंशीधर नगर गोली कांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चक्कर में घटना को दिया अंजाम

गढ़वा में सड़क हादसा: बाल-बाल बचे विधायक अनंत प्रताप देव, एयरबैग खुलने से टली अनहोनी

श्री बंशीधर नगर में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर