---Advertisement---

झामुमो के द्वारा पंचायत सम्मेलन का हुआ आयोजन

On: September 12, 2024 2:57 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड के गोड़ाडीह बाजार टांड़ में पंचायत के झामुमो कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक रखी गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष भोंदू सिंह नायक ने किया एवं सभा का संचालन प्रखंड अध्यक्ष राधिका महतो ने किया। सभा में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा प्रभारी रामानंद बेदिया उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को हम लोगों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है जिससे जनमानस को लाभ मिल सके। वर्तमान सरकार विकास के लिए दृश्य संकल्पित है। मौके पर रांची जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू महतो ,संयुक्त सचिव अजीत कुमार महतो, उपाध्यक्ष अनिल बेदिया, वरिष्ठ नेता फकरुद्दीन राय, गोड़ाडीह पंचायत प्रभारी दिलीप कुमार महतो, लोटा पंचायत अध्यक्ष उपेंद्रनाथ महतो, गोड़ाडीह पंचायत मुखिया सावन देवी, मोहर्रम मोमिन, गदाधर गोस्वामी, कांतो बेदिया, नकुल सिंह मुंडा, शिवचरण घटवार, गन्धर्व घटवार, गोपाल सिंह मुंडा, दशरथ महतो, बेनी सिंह नायक, सोहराय मसली, काजरू घटवार, जेरका बेदिया, लोलो समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now