---Advertisement---

विद्यालय में करम से पूर्व कार्यक्रम का हुआ आयोजन

On: September 14, 2024 3:34 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- एस एस उच्च विद्यालय (+2) सिल्ली में शुक्रवार के दिन करम पर्व को लेकर विद्यार्थियों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष बीना देवी उपस्थित रही। विद्यालय की छात्राओं द्वारा करम वृक्ष की डाली को विद्यालय प्रांगण में गाड़ा गया था और चारों तरफ गीत गाकर एवं नृत्य कर पूजा आराधना किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यह पर्व प्राकृतिक दर्शन और सामुदायिक सहभागिता का महापर्व है। लोग इस त्यौहार को झारखंड में लोक पर्व के रूप में भी मानते हैं। यह त्यौहार प्रकृति का महापर्व है और उत्साह और उमंग के लिए लोकप्रिय है। मौके पर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक,उप प्रमुख आरती देवी, मुखिया सीमा गोंझू, टुटकी पंचायत की मुखिया शर्मिला कुमारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विमल कांत झा, प्राचार्य पवन कुमार पांडे, ओमप्रकाश मिश्रा, रामानंद सिंह, मुकेश कुमार, भारती महतो, उषा कुमारी महतो समेत सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now