---Advertisement---

अंतिम सांस ले रहे झारखंड भाजपा को ऑक्सीजन देने आ रहे हैं मोदी : सुधीर कुमार पप्पू

On: September 14, 2024 3:37 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी अंतिम सांस ले रही है अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑक्सीजन देने आ रहे हैं। मृत सैय्या  पर पड़े भाजपा को अब ऑक्सीजन भी काम नहीं करेगा। झारखंड भाजपा में कोई ऐसा नेता नहीं है जो डूबती नाव को पार करवा दे। दूसरे दलों से नेताओं को लाकर इज्जत बचाना चाहती है भाजपा। कहने के लिए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा, परंतु दूसरे दलों से नेताओं को लाया जा रहा है और उसे मुख्यमंत्री और कैबिनेट मिनिस्टर बनाया जा रहा है यही हालत हो गई है भाजपा की। कोल्हान प्रमंडल में 14 विधानसभा क्षेत्र है हैरत है कि भाजपा के पास एक भी सीट नहीं है। समाजवादी चिंतक और  अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कहीं है । कहा, पहले से भाजपा में जो कथित तौर पर कद्दावर नेता है वह पार्टी नेतृत्व की नजर में कोई काम के नहीं है अब भाजपा नेतृत्व की नजर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस नेताओं के ऊपर लगी हुई है ताकि उन्हें भाजपा में लाकर कुछ सीटे जीती जा सके। निराशा और हताश भाजपा नेता झारखंड में कमजोर महसूस कर रहे हैं। डूबते को तिनका  सहारा इसीलिए झामुमो नेता चंपई सोरेन के ऊपर दांव खेलना चाहती है। परंतु भाजपा का सभी प्रयास विफल होगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद