---Advertisement---

समाजिक संस्था कोशिश के तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित

On: August 13, 2023 6:01 PM
---Advertisement---

एसएसपी ने श्रीराम सेना के संरक्षक दिग्विजय सिंह को किया सम्मानित

जमशेदपुर:शहर प्रमुख सामाजिक संस्था कोशिश द्वारा सूर्य मंदिर स्थित सूर्य मंडप में छठवां “महारक्तदान” शिविर आयोजित किया गया और इसका संचालन संस्था के संरक्षक श्री शिव शंकर सिंह के नेतृत्व ने किया। इस मौके पर सामाजिक संस्था “कोशिश” द्वारा आयोजित “महा-रक्तदान शिविर” के मंच पर श्री राम सेना मुख्य संरक्षक सह वरिष्ठ समाजसेवी दिग्विजय सिंह को जिले के पुलिस कप्तान वरीय अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस महा-रक्तदान शिविर में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रुप से जिले के तेज तर्रार पुलिस कप्तान वरीय अधीक्षक श्री प्रभात कुमार द्वारा इस शहर के वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह को मंच पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में श्रीराम सैनिकों द्वारा सैकड़ों की संख्या में रक्तदान किया गया।

श्री प्रभात कुमार ने मंच को संबोधित करते हुए कहा हमारा लक्ष्य शहर के युवाओं को नशाखोरी से दूर कर उनको सही रास्ता दिखाना है जिसमें शहर के सभी बुद्धिजीवियों से आगे बढ़कर इस में अपनी भागीदारी देने की अपील की है। इसी बीच मंच को संबोधित करते हुए शहर के वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह ने जिले के पुलिस कप्तान श्री प्रभात कुमार की कार्यों की सराहना की है और कहा कप्तान साहब जिस क्षेत्र में युवाओं के लिए ऐसी मुहिम चलाएंगे मैं हर जगह रोजगार मेला लगाकर उन युवाओं को रोजगार देने का काम करूंगा ताकि वह अपने गलत रास्ते से हटकर उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सके।

इस कार्यक्रम में आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में श्रीराम सेना के संस्थापक श्री सोनू सिंह अध्यक्ष श्री धीरज प्रताप सिंह, बम भोला सिंह, भरत सिंह, कल्याण माल, अभय प्रताप सिंह, संजू सिंह, अक्षय मिश्रा, वरुण कुमार, संजीत सिंह, नेपाल स्वर्णकार, सुमित दत्ता, आदि सैकड़ों की संख्या में श्रीराम सैनिक उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक