---Advertisement---

गढ़वा: दो दर्जन से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन

On: September 20, 2024 11:32 AM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के दो दर्जन से अधिक प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से तेनार मुखिया प्रतिनिधि राजू सिंह, पूर्व मुखिया रामचंद्र गुप्ता, शहर के चिनियां रोड निवासी बबलू उपाध्याय, पोटमा निवासी नंदकिशोर तिवारी, करुआ कला निवासी सुरेश तिवारी, बेलचंपा निवासी राजीव कुमार सिंह, सुमेर पासवान सहित दो दर्जन से अधिक लोगों का नाम शामिल है।

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा सहित पूरे राज्य में हो रहे बेहतर विकास कार्यां से पूरे राज्य की जनता प्रभावित है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हो रहे बेहतर विकास कार्यां से प्रभावित होकर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा के लोगों का इसी तरह से प्यार एवं आशीर्वाद मिलता रहा तो गढ़वा को और भी बेहतर बनने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के पूर्व की गढ़वा और आज के गढ़वा में काफी बदलाव हो चुका है। गढ़वा के प्रत्येक लोगों को उनका हक एवं अधिकार मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों को मौका मिला तो जनता को धोखा दिया। उन्होंने क्षेत्र का जो हाल बना कर रखा था आज उनके काफी करीबी लोग भी साथ छोड़ चुके हैं। जिस कारण से वे लोग और भी बौखला कर क्षेत्र में अनर्गल बयानबाजी करते चल रहे हैं। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now