---Advertisement---

गुमला: जडी-बूटी से टीबी की दवा बनाकर खाने से वैद्य समेत दो लोगों की मौत, 4 गंभीर

On: September 22, 2024 7:57 AM
---Advertisement---

गुमला: चैनपुर थाना क्षेत्र के मड़ईकोना गांव में जड़ी-बूटी से टीबी की दवा बनाकर खाने से वैद्य समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में  वैद्य सुधीर तिर्की (42) और बंसत तिर्की (45 वर्षीय) हैं। वहीं टीबी मरीज समेत चार की हालत गंभीर है। इधर, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बसंत के घर से बरामद दवा समेत अन्य चीजों को फॉरेंसिक जांच के लिए रांची भेजा जाएगा।

सुजीत तिर्की जिला यक्ष्मा कार्यालय द्वारा चिन्हित टीबी मरीज है। उसे सरकार से हो रहे नि:शुल्क इलाज पर भरोसा नही था। वह शुक्रवार को अपने परिवार वालों के साथ वैद्य सुधीर तिर्की से टीबी का जड़ी-बूटी वाला दवा लेने पहुंच गया। हाथ टूटे होने के कारण वैद्य ने दवा बनाने से असर्मथता जताई ,तो दबाव देकर उसे अपने घर ले गये। जहां सुजीत के परिवार वालों ने जड़ी-बूटी पीस कर दवा तैयार किया । जिसे खुद वैद्य सुधीर तिर्की ने खाया और फिर बसंत तिर्की,उसकी पत्नी सुषमा,शशि,बादल और टीवी रोगी सुजीत को यह कहते हुए दवा खिलाया कि इससे इम्यूनिटी बढेगा। मगर दवा खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हे इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात्रि में इलाज के दौरान वैद्य सुधीर तिर्की और बसंत तिर्की की इलाज के दौरान मौत हो गई,जबकि सुषमा,शशि,बादल और टीवी रोगी सुजीत इलाजरत हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now