---Advertisement---

झारखंड में बीजेपी गोगो दीदी योजना सहित 150 वादों का मेनिफेस्टो जारी करेगी : हिमंत बिस्वा सरमा

On: September 23, 2024 4:31 PM
---Advertisement---

रांची: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बीजेपी झारखंड जल्द ही 150 पॉइंट का मेनिफेस्टो जारी करेगी। जिसमें 25 बड़ी घोषणाएं होंगी साथ ही पांच बुलेट योजना होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती है। इसलिए 150 पॉइंट का मैनिफेस्टो रहेगा। झारखंड का 25वाँ स्थापना दिवस है इसलिए 25 बड़ी घोषणा होगी। साथ 5 बुलेट टाइप योजना होगी। उन्होंने बताया कि मंईयां योजना से भी बड़ी योजना “गोगो दीदी योजना” की शुरुआत बीजेपी की सरकार बनने पर की जाएगी। हिमंता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी की मंजूरी भी दे दी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now