---Advertisement---

गढ़वा: चौकीदार नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 26 को

On: September 24, 2024 2:01 PM
---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री शेखर जमुआर के आदेशानुसार गढ़वा जिले में विगत जुलाई माह में चौकीदार पद पर सीधी बहाली हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसे निर्धारित तिथि तक जिला सामान्य शाखा कार्यालय में निबंधित डाक के माध्यम से भेजना अनिवार्य था। इसके उपरांत गढ़वा जिले में चौकीदारी नियुक्ति हेतु आमंत्रित आवेदन पत्रों के स्कूटनी के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण करते हुए लिखित परीक्षा कल दिनांक 23 सितंबर 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उपरांत परीक्षाफल आज 24 सितंबर 2024 को गढ़वा जिला के अधिकारिक वेबसाइट www.garhwa.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षा 26 सितंबर 2024 को NH-75 Highway Bypass, छतरपुर, गढ़वा में प्रातः 06:00 बजे पूर्वाह्न से आयोजित की जायेगी। पूर्व में निर्गत आदेश के तहत 25 सिंतबर 2024 एवं 26 सितंबर 2024 को निर्धारित था, जिसे अपरिहार्य कारण से स्थगित करते हुए मात्र एक दिन 26 सितंबर 2024 को ही यह आयोजित की जायेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एल.के. पब्लिक मंझिआँव में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न

श्री रुद्र महायज्ञ के समापन के पश्चात जागृति युवा क्लब ने किया सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन, प्रधान संयोजक राकेश पाल ने जताया आभार।

मझिआंव में शिक्षा की नई अलख: आर.के. पब्लिक स्कूल को मिली सीनियर सेकेंडरी संबद्धता, मेधावी छात्रों के लिए 100% तक छात्रवृत्ति की घोषणा

बंशीधर नगर गोली कांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चक्कर में घटना को दिया अंजाम

गढ़वा में सड़क हादसा: बाल-बाल बचे विधायक अनंत प्रताप देव, एयरबैग खुलने से टली अनहोनी

श्री बंशीधर नगर में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर