---Advertisement---

ओबीसी एकता अधिकार मंच के अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने दिया बूथ जीतो चुनाव जीतो का नारा

On: September 25, 2024 1:02 PM
---Advertisement---

गढ़वा: आज विश्रामपुर कार्यालय में नावां बाज़ार,पांडू,बिश्रामपुर प्रखंड के बूथ कमिटी के प्रबुद्ध जन लोगों के साथ बैठक में ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद (बी. डी.प्रसाद) ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने – अपने बूथ के लोगो के बीच जाकर उन्हें अपने हक अधिकार के लड़ाई के लिए ओबीसी के साथ देने के लिए तथा लोगों से अपने – अपने बूथ जीतो चुनाव जीतो के नारे को जोर देते हुए अपने – अपने बूथ को मजबूती के साथ मेरे विचारों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए।

मुझे इस चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाये। लोगों ने यह संकल्प लिया कि आपकी इस लड़ाई को ओ.बी.सी. एस.सी. और एस.टी. परिवार के लोगो के बीच बताने के कार्य करूंगा और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मैं अपने-अपने बूथ से लीड कराने का काम करूंगा।

इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा श्री ब्रह्मदेव प्रसाद जी का समर्थन करते हुवे ओ.बी.सी एकता अधिकार मंच का नारा लगाया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सुरेन्द्र भारती, राम राज राम, अजय राम ,अजय गुप्ता ,लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ,राजेंद्र कुमार योगेन्द्र कुमार रवि अभिनाश कुमार साव, नारायण विश्वकर्मा, राकेश कुमार एवं अन्य माननीय लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now