---Advertisement---

गढ़वा: मंत्री प्रतिनिधि राज किशोर पर आदिवासी जमीन हड़पने का आरोप, राज्यपाल से की गई शिकायत

On: September 25, 2024 1:28 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड अंतर्गत सबाने गांव के मुंडा/आदिवासी समाज के 7:30 एकड़ जमीन मंत्री मिथिलेश ठाकुर के प्रतिनिधि एवं मुखिया राज किशोर यादव के द्वारा मंत्री एवं प्रशासन का धौंस दिखाकर पिछले साल हड़पने का काम किया गया है। सबने गांव के कई दर्जन लोगों ने भाजपा नेता एवं गढ़वा के पूर्व विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी के नेतृत्व में जिला प्रशासन से मिलकर करीब 2 महीना पहले इस संबंध में गुहार लगाने का काम किया था।

लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा मंत्री के भय से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है। बाध्य होकर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने मुंडा/आदिवासी समाज, जो पीड़ित है, उनको लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय से न्याय दिलाने का गुहार लगाया है। महामहिम राजपाल महोदय ने चीजों की गंभीरता के मद्देनजर मुख्य सचिव झारखंड सरकार को उनके आवेदन के आलोक में जांच कर दोषी पदाधिकारी, मंत्री प्रतिनिधि या जिस किसी की भी संलिप्त है, उनको कठोरता सजा दिलाने के साथ-साथ पीड़ित आदिवासी समाज को हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने

पलामू: मेले में गोलगप्पा खाना पड़ा भारी, 250 से अधिक लोग बीमार

पंजाब के सीएम भगवंत मान को दुनिया का सबसे खतरनाक जहर ‘पोलोनियम-210’ देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती, अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी