---Advertisement---

‘मेरी माटी,मेरा देश’ के उपलक्ष्य में आर के पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया तिरंगा मार्च ꫰

On: August 14, 2023 9:36 AM
---Advertisement---

गढवा :- सोनपुरवा के आरकेपीएस में शहीदों के सम्मान में निकाली गई फ्लैग मार्च ꫰
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वीर-वीरांगना व शहीदों को याद करने व सम्मान देने के लिए देश भर में आयोजित ‘मेरी माटी,मेरा देश’ कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आज आर के पब्लिक स्कूल सोनपुरवा, गढ़वा के छात्र-छात्राओं के द्वारा तिरंगा मार्च निकाला गया।स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय के निर्देश पर स्कूल के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि देश के नौनिहालों में देशभक्ति की भावना का संचार करना व देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना ही इसका उद्देश्य है।आज पूरा देश भारत माता के वीर-वीरांगनाओं व शहीदों को याद कर उन्हें नमन कर रहा है।इस अवसर पर वे स्वंय उपस्थित होकर बच्चों के हौसला को प्रोत्साहन व बढ़ावा दिया।
अनुप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर से मुख्य मार्ग होते हुए मंझिआंव मोड़ व इन्दिरा गांधी रोड से शहर के पुरानी बाजार होते हुए वापस स्कूल परिसर तक यह मार्च निकाला।इस दौरान ‘भारत माता की जय’,’जय हिंद’,’वंदे मातरम्’ व स्वतंत्रता सेनानियों के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।देश की आन-बान-शान तिरंगा लहराते हुए सभी छात्र-छात्राएं व स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं इस झंडा मार्च में सम्मिलित हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

गुरदयाल सिंह मन्नावाल टीम का बड़ा धमाका!संगत चुनाव चाहती है और हम चुनाव लड़ेंगे

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा