---Advertisement---

पूर्व एवं वर्तमान विधायक ने केवल अपना और अपने परिवार का विकास किया : ब्रह्मदेव प्रसाद

On: September 26, 2024 10:49 AM
---Advertisement---

गढ़वा: ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव प्रसाद ने जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए चेचरिया, बरमोरिया, बसना,भण्डार,रज़हरा,कोठी,चेचेरनखा सहित दर्जनों गाँवों का दौरा किया।


उन्होंने कहा कि पूर्व एंड वर्तमान विधायक ने 20-20 वर्षों तक राज किया और दोनों ने केवल अपना और अपने परिवार का विकास किया और बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र का विनाश किया।

उन्होंने कहा सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात यह है कि बिश्रामपुर विधानसभा में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है और ना ही एक भी लाईब्रेरी है और ना ही एक भी खेल का स्टेडियम है। और जब एक ITI कॉलेज भी आया था पर उसे भी वर्तमान विधायक अपने कैंपस में खोल दिया। बिश्रामपुर विधानसभा में मेडिकल कॉलेज भी आया था उसे भी वर्तमान विधायक ने अपने कैंपस में खुलवा दिया। जिससे की हमारे विधानसभा के होनहार छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया है।

इस बार बिश्रामपुर की जनता मन बना चुकी है कि दोनों को नकार कर ओबीसी के लोगों को विधानसभा में भेजने का काम कर रही है और एसटी, एससी और ओबीसी की संवैधानिक सरकार से ला कर क्षेत्रों में लाने का काम करूँगा। हमारे मंच में पिछले कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी और बहुजन पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस मंच की सदस्यता ग्रहण की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now