---Advertisement---

परिवर्तन यात्रा निकालने का मेरा एक ही उद्देश्य, हम कैसे भ्रष्टाचारियों से लड़े और अपने क्षेत्र को आगे बढ़ाएं : गिरिनाथ

On: September 26, 2024 1:12 PM
---Advertisement---

गढ़वा: परिवर्तन सह जनसम्पर्क यात्रा के दौरान आज धर्मडीहा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही गढ़वा स्थित आवास पर प्रखंड चिनियाँ, मेराल एवं गढ़वा के झामुमो एवं भाजपा छोड़ लगभग 100 लोग माननीय गिरिनाथ सिंह जी के परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए और समर्थन दिये। परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा में गिरिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा बालू की जो दशा हुई है उसे यह समझ आ रहा है कि बालू को बारूद बना दिया गया है।

हमने आज तक सोचा नहीं था कि हमें इस स्थिति से गुजरना होगा किसान परेशान है। डीसी से लेकर सीओ तक सब लूट मचा कर रखे हैं। लोगों को अपना रसीद कटवाने में भी दिक्कत हो रही है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपने हम पर विश्वास किया है इस विश्वास को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में महाविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। डेंटल कॉलेज की स्थापना करवाई जाएगी।

आगे पूर्व मंत्री जी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमने सोचा था कि इस 5 साल में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी। क्षेत्र आगे बढ़ेगा लेकिन इन पांच सालों में सिर्फ माफियागिरी हावी हो गया है, जिससे आम जनता परेशान है, अंत में मंत्री जी ने कहा परिवर्तन यात्रा निकालने का मेरा एक ही उद्देश्य है कि हम कैसे भ्रष्टाचारियों से लड़े और अपने क्षेत्र को आगे बढ़ाएं।

कार्यक्रम में शामिल होने वालो में मुख्य रूप से रौशन कुमार पाल, रमेश पाल, डॉ विकाश पाल, बब्लू मोदी, रोहित पाल, चंदन विश्वकर्मा, राहुल पाल, मनिष पाल, दीपक पाल, रामावतार पाल, रमेश चौधरी, रामजी चौधरी, अलक निरंजन पाल, राजकुमार विश्वकर्मा, मो० रफीक अंसारी, अजय सिंह, विजय सिंह, उमाशंकर विश्वकर्मा, छोटू विश्वकर्मा, इस्तखार अंसारी, बच्चू सिंह, जगदीश लोहरा, रामावतार भुईयां, अजय ठाकुर, राजनाथ सिंह, लालजीत सिंह, प्रेमचंद सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now