---Advertisement---

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति महासचिव रामबाबू सिंह की बैठक असंवैधानिक! एसडीओ से शिकायत

On: August 14, 2023 10:42 AM
---Advertisement---

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष सीएन बनर्जी का एसडीओ को पत्र

रामबाबू सिंह के द्वारा बैठकों पर अविलंब अंकुश लगाने की मांग की

संस्था का लेखा-जोखा अद्यतन करने व संस्था को प्राप्त राशि बैंक में जमा करने की मांग

जमशेदपुर:केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महासचिव रामबाबू सिंह के द्वारा असंवैधानिक तरीके से आज एक बैठक रखी गई है। जो सरासर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के बाइलॉज का उल्लंघन है इनके विरुद्ध केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का लाखों लाख रुपए गबन करने का भी आरोप है एवं शहर में अमन चैन एवं शांति कायम एवं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका नाकामयाब रहती है यह बराबर कहते हैं की ना खाता ना बही जो रामबाबू कहे वही सही। उक्त बातें सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से अपील है की रामबाबू सिंह द्वारा गैर संवैधानिक बैठक करने से रोका जाए एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का माननीय अनुमंडल पदाधिकारी के देखरेख में समिति का लेखा-जोखा एवं चुनाव संपन्न करवाया जाए।

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चंद्रनाथ बनर्जी ने धालभूमगढ़ के अनुमंडल अधिकारी को शिकायत पत्र लिखते हुए महासचिव रामबाबू सिंह के द्वारा आयोजित होने वाले बैठकों पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है। साथ ही संस्था का लेखा जोखा अद्यतन कराने और संस्था को प्राप्त राशि बैंक में जमा कराने की अपील की है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर भड़का प्रेस क्लब जमशेदपुर,CM हेमंत सोरेन और DGP से कार्रवाई की मांग