---Advertisement---

राजकीय रेल थाना मुरी में शांति समिति कि बैठक सम्पन्न

On: September 28, 2024 2:48 AM
---Advertisement---

मुरी:- राजकिय रेल थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी दुर्गा पूजा को शांति पूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति कि बैठक की गई। बैठक कि अध्यक्षता राजकीय रेल थाना रांची इंस्पेक्टर प्रदीप मिंज के द्वारा किया गया। बैठक में पूजा को शांति पूर्ण एवं सोहार्द पूर्ण तरीके से मनाने को लेकर चर्चाएं कि गई। सभी कमिटी के सदस्यों ने अपने अपने विचारों को रखा साथ ही पार्किंग कि व्यवस्था,बाइक चेकिंग ,शराब बंदी ,रेलव क्वार्टरों के समीप स्ट्रीट लाइट कि व्यवस्था, गंदगी कि सफाई समेत और भी कई तरह के बातों को रखा गया। राजकीय रेल थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि हमारे तरफ से जो भी सहयोग होगा हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर आरपीएफ ओसी संजीव कुमार,एस आई पवन कुमार, ओपी थाना एस आई आशीष रंजन, रंजन कुमार समेत नॉर्थ सेटलमेंट दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रवानी, नकुल  महतो, संतोष तंतुबाइ,श्री श्री वैष्णवी दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष तुलसी महतो,श्री दुर्गा पूजा समिति बी टाइप के अध्यक्ष हारु मुखर्जी,काजल बनर्जी समेत कमिटी के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now