झारखंड

आजसू पार्टी विधानसभा स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम आज

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली: सिल्ली स्टेडियम परिसर में रविवार को पुर्वाह्न 11 बजे सिल्ली विधानसभा स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बुथ से 20-20 युवा आजसू कार्यकर्ता शामिल होंगे। आजसू प्रमुख सह स्थानीय विधायक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केंद्रीय सचिव सह पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू ने इसकी जानकारी देते हुए आजसू पार्टी के सभी ग्राम प्रभारी,पंचायत प्रभारियों को अपने क्षेत्र के युवा आजसू के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।