---Advertisement---

झारखंड में लोजपा पूरी ताकत से लड़ेगी विधानसभा चुनाव :  चिराग पासवान

On: September 29, 2024 5:48 PM
---Advertisement---

बोकारो : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने जोरदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस बीच रांची से धनबाद जाते समय केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता चिराग पासवान का बोकारो में भव्य स्वागत किया गया। जेसीबी से पुष्प वर्षा की गई और बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ नारेबाजी की।  चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में लोजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। मेरे स्वर्गीय पिता राम विलास पासवान का यहां मजबूत जनाधार है और पार्टी अब मजबूत स्थिति में खड़ी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर गठबंधन पर बातचीत सफल नहीं हुई तो लोजपा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने को तैयार है।

चुनाव की घोषणा के बाद होगा फैसला

चिराग पासवान ने बताया कि चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के बाद गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने या स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा, हम पूरी मजबूती से अपने जन आधार को देखते हुए चुनाव में भाग लेंगे। नेताओं ने कहा कि यह समारोह पार्टी की चुनावी रणनीति को स्पष्ट कर रहा है कि आने वाले चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में

झारखंड: पलामू में एक और मोब लिंचिंग, चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या