---Advertisement---

गढ़वा: पूर्व मंत्री के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

On: October 1, 2024 12:15 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन चिनियां में आयोजित किया गया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। आज जनता चिनिया ब्लॉक में किसी भी काम से जाती है तो बिना घूस लिए कोई काम नहीं होता।

पूर्व के विधायक और वर्तमान के विधायक ने पूरे विधानसभा क्षेत्र को चारागाह बना दिया है। आप किसी भी काम से जाइए लोगों ने दुकान खोल रखा है। हरेक माल 30000 रूपये पर बेचा जा रहा है। चीनिया प्रखण्ड के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है ना अच्छी सड़कें हैं, ना बिजली है,ना पानी है। एक सड़क को बार बार बनवाने का काम किया जा रहा है। आगे मंत्री जी ने अयूब मंसूरी के हत्या के बारे में बात करते हुए कहा की अयूब एक सच्चा समाजसेवी था जिसे निर्मम हत्या कर दिया गया और उल्टे जब लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की तो डांट करवा दिया गया।

ये है मंत्री का दोहरा चेहरा एक तरफ तो बोलते हैं हम अल्पसंख्यकों सच्चे हितैषी हैं और दूसरी तरफ उन्हें डरा धमका कर शोषण करने का काम करते है। अंत में पूर्व मंत्री ने सभी प्रखंड वासियों को धन्यवाद दिया जो इतनी गर्मी में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हज़ारों की संख्या में साथ आये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम लखन यादव चिनियाँ प्रखंड अध्यक्ष,बिनोद सिंह, इफ्तिखार अंसारी,फनु सिंह,सिकेंद्र सिंह,ताहिद अंसारी, हाजीमोईन अंसारी,सूरज सिंह, संजय तिवारी,शाहीद अंसारी, शिवनाथ चौधरी, लक्ष्मण पासवान बीडीसी, सतनारायण यादव जिला परिषद उपाध्यक्ष,बाबुल सिंह, उमेश सिंह, कैलास यादव, अताउल अंसारी,श्याम किशोर यादव, जनाब अंसारी, गरीबा भुईयां, परमेश्वर यादव, अयोध्या साव सहित हज़ारों की संख्या में प्रखंड वासी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now