---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध डॉक्टर बीके तिवारी को आयुष गौरव पुरस्कार से किया गया सम्मानित…

On: August 15, 2023 7:13 AM
---Advertisement---

रांची :- जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक सह बिहार होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी डॉ. बीके तिवारी को झारखंड की राजधानी रांची में आयुष गौरव सम्मान दिया गया है. बेगूसराय के रहनेवाले डॉ. बीके तिवारी को होमियोपैथिक चिकित्सा और रिसर्च के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया है. बता दें कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार ने यह सम्मान प्रदान किया है.

रांची में आयुष गौरव सम्मान प्राप्त करने के बाद बेगूसराय पहुंचे डॉ. बीके तिवारी ने यह जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आयुष निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड और द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया रांची यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. इस दौरान देश के करीब 3 हजार चिकित्सकों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

डॉ. बीके तिवारी ने बताया कि आयुष चिकित्सा से असाध्य रोग, लकवा, कैंसर, गठिया, किडनी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है. लेकिन सरकार इस क्षेत्र में ध्यान नहीं दे रही है. यह बात अलग है कि पहले से ज्यादा इस क्षेत्र को तवज्जो मिल रहा है. लेकिन इस क्षेत्र में और भी सरकार को ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि रिसर्च एंड डेवलपमेंट एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें आपको हमेशा अपडेट रहना पड़ता है. उन्होंने यह भी बताया कि होम्योपैथ के इलाज के बारे में रोगी और चिकित्सक केवल जानते थे. लेकिन रिसर्च करने का मुख्य उद्देश्य है कि लोग इसके बारे में अधिक से अधिक जानें और समझें कि इससे सही इलाज होता है. इसी उद्देश्य से रिसर्च पर कार्य कर रहा हूं. आगे अब सिंगापुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत कर सकता हूं.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह