---Advertisement---

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर डीसी से मिला सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधीमंडल, सौंपा ज्ञापन

On: October 1, 2024 5:08 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: शारदीय दुर्गा पूजा 2024 की तैयारी से संबंधित जिला के दो अनुमंडलों में स्थित 11 प्रखंडों में आयोजित होने वाले सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों के पूजा के पूर्व तैयारी और समस्याओं को लेकर आज 1 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को अपराह्न 12:30 बजे दुर्गा पूजा के पहली तिथि के एक दिन पूर्व, पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का बारह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर स्थित जिला उपायुक्त के कार्यालय में उपायुक्त महोदय से भेंटकर 26 सूत्री मांग -पत्र सह ज्ञापन -पत्र सौंपा।

उपायुक्त महोदय ने ध्यानपूर्वक मांग पत्र का अध्ययन किया। इस संदर्भ में उन्होंने कहा जिला प्रशासन इस क्षेत्र के सबसे बड़े त्यौहार शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर काफी सजग है। इसके लिए काफी तत्परता के साथ समस्याओं के समाधान हेतु तैयारी की जा रही है जो पूजा के पूर्व लगभग पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा इसके अलावा यदि कहीं समस्याएं शेष हो तो उनके संज्ञान में लाएं उसे जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

मौके पर महासचिव ललन यादव ने घाटशिला अनुमंडल में स्थित कई पूजा पंडालों जो कई दशकों से पूजा का आयोजन कर रहे हैं उन्हें अब तक अनुज्ञप्ति -पत्र जिला प्रशासन की ओर से निर्गत नहीं हुआ है उसे शीघ्र निर्गत करने का अनुरोध किया। इसके अलावा जिला के विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीण अंचल में स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियां के समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर मौजूद पटमदा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो ने अपने क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियां के लिए स्लैग की मांग करते हुए अन्य समस्याओं पर भी ध्यान आकृष्ट किया। बैठक में पोटका प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल ने भी अपने प्रखंड के पूजा पंडालों की समस्या से अवगत कराया।

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो, उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणा में मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद तिवारी उपाध्यक्ष निमाई मंडल, हरी मुखी, बलदेव सिंह नेहरा, मजदूर नेता सह उपाध्यक्ष विजय यादव, दामोदर शनि महाराज,  अधिवक्ता विनीता मिश्रा, महासचिव ललन यादव, संयुक्त सचिव एस के शर्मा, वीरेंद्र सिंह एवं अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो, प्रमोद तिवारी एवं महासचिव लल्लन यादव ने किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद