---Advertisement---

सप्तमी को होगा भुताहा तालाब दुर्गा पूजा समिति का उद्घाटन

On: October 4, 2024 2:35 AM
---Advertisement---

रांची : श्री दुर्गा पूजा समिति,भुताहा तालाब रांची हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया एवं महामंत्री प्रिंस मेहता ने कहा की पूजा पंडाल का 9 अक्टूबर बुधवार को उद्घाटन किया जाएगा। सुबह सात बजे नवपत्रिका प्रवेश, सर्ववेदी पूजन करने के बाद प्रातः 10:00 बजे श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक, संरक्षक मंडली, अध्यक्ष, महामंत्री एवं दुर्गा पूजा के भी सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया की आज कलश स्थापना सुबह 8:40 के बाद गौरी पूजन, गौरी गणेश पूजन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद दुर्गा पूजा नवरात्री का शुभ प्रारंभ किया गया।यह जानकरी दुर्गा पूजा समिति के कार्यकरणी अध्यक्ष राहुल सिंह एवं प्रवक्ता नमन भारतीय ने दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now